March 04, 2025


सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैसल शेख कर रहे इस टीवी एक्ट्रेस को डेट जल्द करने वाले हैं शादी फराह खान ने दिया बड़ा हिंट

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं कि वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैसल शेख  को डेट कर रही हैं. दोनों को साथ में पार्टियों में एंजॉय करते देखा गया है. फैसल शेख  इन दिनों कुकिंग रिएलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में दिखाई दे रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड की ही एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में फैसल शेख  अपनी शादी को लेकर बात करते दिखे हैं. शो के लेटेस्ट क्लिप में फैसल फराह खान  और दीपिका कक्कड़  से बातचीत के दौरान अपनी शादी को लेकर चर्चा करते हैं और बताते हैं कि इस शो के बाद तो उनकी शादी जरूर हो जाएगी.

जन्नत की सैर तो कराउंगी तुझे मैं’

फैसल शेख  कहते हैं- ‘ये शो के बाद तो मेरी पक्की शादी हो जाएगी.’ इसी दौरान फराह खान उन्हें बीच में टोकती हैं और कहती हैं वो उनकी शादी जरूर करवा देंगी. फराह खान  कहती हैं- ‘ये शो के बाद मैं तो कराके ही रहूंगी तेरी शादी, जन्नत की सैर तो कराउंगी तुझे मैं. फराह की बात सुनकर फैसल कुछ जवाब नहीं देते लेकिन वे मुस्कुराने लगते हैं. वहीं दीपिका कक्कड़ भी मुस्कुराकर फैसल को देखने लगती हैं.’

फैसल ने जन्नत संग अपने रिश्ते पर कही थी ये बात

बता दें कि इससे पहले फैसल शेख  जन्नत जुबैर  के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात कर चुके हैं. अपने एक इंटरव्यू में फैसल ने साफ किया था कि वो सिंगल हैं. उन्होंने कहा था- ‘हम सालों से दोस्त हैं और बहुत अच्छे दोस्त बने रहेंगे. हमने साथ में कई प्रोजेक्ट किए हैं और आगे भी करेंगे. लोगों को ऐसा बहुत लगता है पर ऐसा कुछ भी नहीं है. जरूरी नहीं जो ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री है वो ऑफस्क्रीन भी हो. ऑफस्क्रीन हम बहुत अच्छे दोस्त हैं. मैं सिंगल हूं.’







Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch