March 02, 2026


पाकिस्तान पर तालिबान का भीषण पलटवार, रावलपिंडी और क्वेटा के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक का दावा

 नई दिल्ली :  मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक बार फिर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। तालिबान प्रशासन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का करारा जवाब देते हुए रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस और क्वेटा की 12वीं कोर पर सटीक हवाई हमले किए हैं।

अफगानिस्तान में सत्ता संभाल रहे अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए हैं। तालिबान के मुताबिक, पाकिस्तान ने पहले काबुल और बगराम एयरबेस को निशाना बनाया था। जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई है।

बड़े पैमाने पर नुकसान का दावा

अफगानिस्तान में तालिबान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनकी वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में मौजूद 12वीं कोर, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और घलानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। इन ठिकानों पर सटीक और समन्वित हवाई हमले किए गए, जिनसे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।

फिलहाल इन दावों पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन इससे पाकिस्तान-अफगानिस्तान में तनाव और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch