May 12, 2026


एनएमडीसी के स्विमिंग पूल में आम नागरिकों के प्रवेश पर रोक को लेकर नगर पालिका ने जताया विरोध


 किरंदुल  :नगर पालिका परिषद किरंदुल के उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी ने एनएमडीसी प्रबंधन को पत्र लिखकर स्विमिंग पूल में आम नागरिकों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध का कड़ा विरोध किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि एनएमडीसी द्वारा संचालित स्विमिंग पूल में केवल एनएमडीसी कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को ही प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है, जिससे नगर के सामान्य नागरिक स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

पत्र में उल्लेख किया गया कि किरंदुल केवल एनएमडीसी कर्मचारियों का नगर नहीं, बल्कि हजारों स्थानीय नागरिकों का भी शहर है, जिनके सहयोग, संसाधनों और सामाजिक सहभागिता से ही एनएमडीसी वर्षों से यहां कार्यरत है। ऐसे में सार्वजनिक उपयोग की सुविधा से स्थानीय नागरिकों को वंचित करना उचित नहीं माना जा सकता।

नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी ने कहा कि स्विमिंग पूल जैसी सार्वजनिक सुविधा को निर्धारित नियम एवं शुल्क के अंतर्गत नगरवासियों के लिए भी खोला जाना चाहिए, ताकि सभी नागरिक इसका लाभ ले सकें एवं साथ ही उन्होंने कहा  कि नगर के नागरिकों की भावनाओं और अधिकारों का सम्मान किया जाना आवश्यक है तथा एनएमडीसी प्रबंधन को इस विषय पर जल्द उचित निर्णय लेना चाहिए।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch