February 03, 2024


अनुष्का शर्मा और विराट के घर में दूसरी बार गूंजेगी किलकारियां! पूर्व कप्तान ने यूट्यूब शो में खोले राज

अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई महीनों से खबरें चल रही थीं और ये फाइनली लगभग कंफर्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने शनिवार को अपनी लाइव बातचीत में बता दिया कि अनुष्का दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने शनिवार को कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से भारत के बल्लेबाज के हटने के बाद उन्होंने विराट कोहली को कॉल किया। एबी डिविलियर्स ने अपने फैंस को बताया कि विराट कोहली ठीक हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, उन्होंने कहा कि कोहली औरअनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म की उम्मीद कर रहे हैं।

एबी डिविलियर्स ने लाइव चैट में कहा, ‘मुझे बस इतना पता है कि वह ठीक हैं। वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता रहे हैं, यही कारण है कि वह पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं।’ एबी डिविलियर्स ने शनिवार को अपने यूट्यूब शो में कहा, ‘वह ठीक हैं, वह अच्छा कर रहे हैं। हां, उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। यह परिवार का समय है और चीजें उनके लिए जरूरी हैं। आप इसके लिए विराट को जज नहीं कर सकते। हां, हम उन्हें मिस करते हैं। लेकिन उन्होंने बिल्कुल सही फैसला लिया है।’


Advertisement

Tranding News

Get In Touch