May 28, 2024


सलमान खान की सिकंदर में हुई इस एक्टर की एंट्री, विलेन के रूप में आएंगे नजर …

एक्टर सलमान खान  हर साल ईद के मौके पर अक्सर अपनी फिल्में लेकर आते हैं. लेकिन इस बार उनकी कोई फिल्म नहीं आई है. वहीं, इस मौके पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ का ऐलान कर दिया है. इसके बाद से फिल्म को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं. हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. अब फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर के बारे में भी जानकारी सामने आ रही है.

8 साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहे मुरुगादॉस

सलमान खान की अगली फिल्म ‘सिकंदर’ का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं. वह ‘अकीरा’ (2016) के बाद लगभग आठ साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी सामने आई है. बताया गया कि फिल्म की शूटिंग जून 2024 से शुरू होगी

अब खबर सामने आ रही है कि एक्टर फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं. पत्रकार से निर्माता बनी चित्रा लक्ष्मण के एक हालिया साक्षात्कार के अनुसार, प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता सत्यराज फिल्म में सलमान के साथ नजर आएंगे

‘बाहुबली के कटप्पा’ सत्यराज की होगी ‘सिकंदर’ से टक्कर

चित्रा का दावा है कि सत्यराज  को सलमान के साथ विलेन का किरदार निभाते हुए देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं एक इंटरव्यू के दौरान चित्रा लक्ष्मण ने बताया कि सिकंदर ‘बाहुबली’ के विलेन कटप्पा का किरदार निभाने जा रहे हैं. सत्यराज ने ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया. अगर चित्रा की बात सच निकली तो दर्शकों को दोनों को एक साथ देखने में काफी मजा आएगा.


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch