March 06, 2024


बस्तर द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर हुआ लॉन्च छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या पर आधारित यह फिल्म 15 मार्च को होगी रिलीज

रायपुर :-आजाद भारत देश में तिरंगा फहराने के जुर्म में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में जिस तरह एक शख्स शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे उसकी पत्नी की सत्य कथा पर प्रेरित फिल्म बस्तर द नक्सली स्टोरी का ट्रेलर मंगलवार को रायपुर राजधानी के कलर मॉल में लॉन्च किया गया।

फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया इस दौरान फिल्म के निर्देशक और कलाकार भी उपस्थित थे। फिल्म के निर्माता विपुल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन है। अभिनेत्री अदा शर्मा एवं इंदिरा तिवारी इस फिल्म की मुख्य नायिका है छत्तीसगढ़ में यह फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी।

इसमें पहले जनवरी महीने मे बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने बस्तर द नक्सल स्टोरी फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। बस्तर द नक्सल स्टोरी ट्रेलर लॉन्च में फिल्म निर्माता विपुल शाह ने पत्रकारों के  विभिन्न पूछे गए सवालों का जवाब दिया ।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch