March 17, 2026


अगर ईरान को परमाणु हथियार मिले तो पूरे मिडिल ईस्ट, युद्ध के बीच ट्रंप की चेतावनी

नई दिल्ली : ईरान से जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ हाल ही में की गई सैन्या कार्रवाईयों का बचाव किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करन की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही यह भी दावा किया कि अमेरिकी सेनाओं ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को काफी कमजोर कर दिया है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना वैश्विक सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने तर्क दिया कि अगर ईरान देश के पास ऐसे हथियार आ गए, तो वह उनका इस्तेमाल तुरंत करेगा।

मैं कम युद्ध चाहता हूं- ट्रंपट्रंप ने कहा, "मैं शायद किसी भी दूसरे व्यक्ति के मुकाबले युद्ध कम चाहता हूं। ईरान के नेता हिंसक और क्रूर लोग हैं, जिन्होंने पिछले तीन हफ्तों में 32,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर आपको लगता है कि ईरान के पास परमाणु हथियार होने चाहिए, तो आपमें कुछ गड़बड़ है, क्योंकि वे उनका इस्तेमाल एक घंटे या एक दिन के अंदर ही कर लेंगे। वे उनका इस्तेमाल करेंगे और पूरे मिडिल ईस्ट को उड़ा देंगे, सिर्फ इजरायल को ही नहीं।"

अमेरिकी ऑपरेशन्स ने ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर किया- ट्रंपअमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि पिछले दो हफ्तों में अमेरिकी ऑपरेशन्स ने ईरान की सैन्य ताकत को बुरी तरह कमजोर कर दिया है।
ट्रंप ने कहा, "हमने दो हफ्तों में उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया है। उनके पास न कोई नौसेना है, न वायुसेना, न ही विमान-रोधी हथियार, और न ही कोई नेतृत्व। उनका नेतृत्व खत्म हो चुका है। फिर उन्होंने एक नया नेतृत्व खड़ा किया, और वह भी खत्म हो गया।"

अमेरिकी कार्रवाइयां वैश्विक सुरक्षा के लिए- ट्रंपट्रंप के अनुसार, अमेरिकी कार्रवाइयां न सिर्फ अमेरिकी हितों के लिए, बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी की गईं। उन्होंने कहा, "हमने पूरी दुनिया के लिए एक काम किया। हमने पिछले 50 सालों में और शायद उससे भी ज्यादा समय में वैचारिक नजरिए से सबसे बुरे देश को खत्म किया। एक ऐसा देश जो दुनिया को उड़ा देना चाहता था, एक ऐसा देश जो बीमार है।"

ईरान को परमाणु हथियार की इजाजत देना विनाशकारी होगा- ट्रंपट्रंप ने इस बात को दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत देने के विनाशकारी परिणाम होंगे। उन्होंने कहा, "अगर आप ईरान को परमाणु हथियार देते हैं, तो दुनिया का कम से कम एक बहुत बड़ा हिस्सा उड़ जाएगा, और इसका इस्तेमाल लगभग तुरंत ही कर लिया जाएगा।"


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch