November 23, 2026


6 : पूर्णिमा स्नान के लिए मोहारा घाट पर जुटाएं सुविधाएं प्लास्टिक व डिस्पोजल के दीये न जलाएं श्रद्धालु : महापौर

राजनांदगांव। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी में सुबह के स्नान को लेकर महापौर मधुसूदन यादव ने नगर निगम के अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से दीपदान के लिए केवल मिट्टी के दीये जलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक व डिस्पोजल के दीयों का उपयोग न करने की अपील की है।

घाटों व मंदिरों के पास सफाई और बिजली व्यवस्था के निर्देश

महापौर ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के पास मेला लगता है और सुबह श्रद्धालु नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना व दीपदान करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नदी तट और मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, पर्याप्त बिजली व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेजिंग रूम और अन्य आवश्यक सुविधाएं जुटाने को कहा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में कोई दिक्कत न हो।

पर्यावरण बचाने मिट्टी के दीये अपनाने का आग्रह

श्री यादव ने श्रद्धालुओं से नदी में सुरक्षित रहकर स्नान करने की अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक और डिस्पोजल के दीयों से गंदगी फैलती है और यह पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है, इसलिए मिट्टी के दीये ही जलाएं। उन्होंने नागरिकों से 23, 24 और 25 नवंबर को होने वाले तीन दिवसीय मेले में दोपहर को घूमने और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का आग्रह किया है।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch