किरंदुल : किरंदुल के बंगाली कैंप में रविवार रात को काली पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मां काली की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
पूजा पंडाल को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां के दर्शन के लिए उमड़ी रही। बंगाली समाज के लोगों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
समिति द्वारा भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।