November 24, 2026


दो अलग अलग सड़क हादसों में बाइक सवार और साइकिल चालक की मौत

रेवाडीह बाइपास पर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इंदिरा नगर के पास हाइवा की चपेट में आए 60 वर्षीय बुजुर्ग

राजनांदगांव : शहर में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार और साइकिल चालक की मौत हो गई। रेवाडीह बाइपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रीतम कुमार पाटील की जान चली गई, वहीं इंदिरा नगर के पास हाइवा की चपेट में आने से 60 वर्षीय पुनू राम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मामलों में लालबाग पुलिस ने वाहन चालकों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पहला हादसा रेवाडीह बाइपास स्थित शराब भट्ठी के पास हुआ। 19 नवंबर को प्रीतम कुमार पाटील बाइक (सीजी 24 ई 7993) से कृष्णा अस्पताल की ओर आ रहा था। इसी दौरान ट्रक (केए 63 ए 7747) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रीतम की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है।

दूसरी घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इंदिरा नगर के पास हुई। ग्राम चमाररायटोला निवासी पुनू राम साहू साइकिल से जिला अस्पताल जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भी हाइवा चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




Advertisement

Tranding News

Get In Touch