November 22, 2026


मोहारा मेला : चेंजिंग रुम पसरा के लिए मार्किंग भारी वाहन डायवर्ट किए जाएंगे

महापौर ने मेला स्थल का निरीक्षण कर घाटों की सफाई, चेंजिंग रूम, पार्किंग व्यवस्था के लिए दिए निर्देश 23 नवंबर दोपहर से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्गों से होगा आवागमन

राजनांदगांव : तीन दिवसीय मोहारा मेले में श्रद्धालुओं और दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए नगर निगम और यातायात पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले में निगम प्रशासन सफाई, पेयजल, बिजली, पार्किंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था में जुटा है। वहीं, यातायात पुलिस ने सुगम आवागमन के लिए मार्ग परिवर्तन की योजना जारी की है। महापौर मधुसूदन यादव ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं मेले से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर विद्युत दबाव को देखते हुए यहां एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाया जा रहा है।

महापौर ने जनप्रतिनिधियों के साथ मेला स्थल का जायजा लेकर मोहारा और हल्दी घाट की सफाई कराने के निर्देश दिए। पुन्नी स्नान के लिए महिलाओं की सुविधा को देखते हुए अस्थायी वस्त्र परिवर्तन कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा मेला स्थल की सफाई, पेयजल के लिए स्टैंड पोस्ट, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, सड़क के दोनों ओर पसरा लगाने के लिए चिह्नांकन और पार्किंग स्थल तैयार करने को कहा।

मेले के दो दिनों तक शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनके लिए भी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने जल संयंत्रगृह की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और बिना अनुमति किसी को प्रवेश नहीं देने को कहा। पेयजल आपूर्ति में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य आलोक श्रोती, उप नेता प्रतिपक्ष मुकेश साहू, पार्षद संजय रजक और चंद्रकृत साहू सहित निगम के तकनीकी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

तीन दिन भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

मेले में भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने 23 नवंबर को दोपहर तीन बजे से 25 नवंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक मोहारा क्षेत्र में भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। इस दौरान अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

 इस तरह रहेगा आवागमन 

बालोद-धमतरी से राजनांदगांव : भारी और चारपहिया वाहन सुरगी से मोखला, भर्रेगांव और खुटेरी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से राजनांदगांव पहुंचेंगे।

-दल्लीराजहरा से राजनांदगांव : वाहन जेवरतला से नांदिया और डोंगरगांव होकर आएंगे। चारपहिया वाहन सिंघोला, करमतरा, मोखला और कोटरासरार होते हुए जंगलपुर मार्ग से पहुंचेंगे।

-राजनांदगांव से बालोद-धमतरी : वाहन खुटेरी टोल प्लाजा, मोखला और सुरगी होकर जाएंगे।

-राजनांदगांव से दल्लीराजहरा : भारी वाहन डोंगरगांव और नांदिया होते हुए जेवरतला मार्ग से जाएंगे।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch