November 09, 2026


प्रेस क्लब किरंदुल ने मनाया दीपावली मिलन समारोह सदस्यों को बांटे गए मिठाई और उपहार

किरंदुल।प्रेस क्लब किरंदुल वेलफेयर एसोसिएशन में शनिवार शाम दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों को मिठाई और उपहार भी बांटे गए।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक और सचिव संजीव दास ने सभी सदस्यों को दीपावली की बधाई दी। अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक ने कहा कि दीपावली प्रेम, भाईचारे और आपसी एकता का पर्व है। उन्होंने पत्रकारों से आपसी तालमेल और एकजुटता बनाए रखने की बात कही।

वहीं सचिव संजीव दास ने कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित सर्वोपरि हैं। पत्रकारों को इन मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। 

उपाध्यक्ष एस एच अजहर ने कहा कि प्रेस क्लब किरंदुल वेलफेयर एसोसिएशन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और एकजुटता बनाए रखना है। उन्होंने सभी सदस्यों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक सचिव संजीव दास कोषाध्यक्ष रामकृष्णा बैरागी, उपाध्यक्ष एसएच अजहर, सह सचिव बी रामू, पी ऊषा किरण, प्रियंका जाल, धर्मपाल मिश्रा, सुनीता गुप्ता और विश्वजीत मल्लिक सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।




Advertisement

Tranding News

Get In Touch