राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सश्अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में दिनांक आज 27 मई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पृथक से टीम गठित कर आरोपीगण
01 - हिना साहू के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करते व कब्जे में रखे 37 अदधा शोले देशी प्लेन शराब, मात्रा 13.875 बल्क लीटर, बिक्री रकम 500/- रुपये एवं एक तीनपहिया एक्टिवा वाहन जुमला अनुमानित कीमती 36,420/- रुपये को घटना स्थल न्यायालयिक कर्मचारी परिसर पेंड्री के पास से जप्त किया गया एवं
02. आशीष गुप्ता को अवैध रूप से शराब बिक्री करते व कब्जे में रखे पाए जाने पर उसके कब्जे से कुल 85 पौवा देशी प्लेन शराब, मात्रा 6.300 बल्क लीटर, बिक्री रकम 300/- रुपये जुमला कीमती 3,100/- रुपये को घटना स्थल अटल आवास बाजार चौक पेंड्री के पास से जप्त किया गया।
आरोपीयों के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई तथा दोनों आरोपियों हिना साहू एवं आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में *जेल भेजा* गया है।
पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक ए पी शीला, शोभाराम बेरवंशी, म.आर. कुसुम कंवर, आरक्षक राकेश धुर्वे, कमल किशोर यादव, तामेश्वर वर्मा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।