June 05, 2026


भावी शिक्षक अंग्रेजी में उलझे 1180 रहे नदारद

राजनांदगांव: व्यापमं द्वारा गुरुवार को प्री-डीएलएड परीक्षा आयोजित की गई। शहर के 22 केंद्रों में डीएलएड परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले ही विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी। मूल पहचान पत्र दिखाने के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में सामान्य मानसिक योग्यता, शिक्षण अभिरुचि, हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। सरल प्रश्नों को हल करने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। डीएलएड में 6712 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।5532 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। वहीं1180 परीक्षा नदारद रहे। 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछ गए थे। ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थी अंग्रेजी के प्रश्नों को हल करने जूझते रहे। कई परीक्षार्थी समय से पहले ही प्रश्नों को हल कर लिए थे। परीक्षा शुरू होने के पहले परीक्षार्थी ओएमआर सीट भरने के लिए परेशान होते रहे। हालांकि ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने आेएमआर सीट को भरने का तरीका बताया। परीक्षा में पुस्तक के लेकर, राज्यों की राजधानी, अध्यापक के पढ़ाने का तरीका, बेराजगारी की मुख्य वजह से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।

 परीक्षा केंद्रों को लेकर भटकते रहे

डीएलएड के लिए शहर में 22 केंद्र बनाए गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ा। हालांकि परीक्षार्थी अपनी व्यवस्था से परीक्षा केंद्र तक पहुंच गए। कुछ परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद पहुंचे, उन्हें केंद्र से बिना परीक्षा दिलाए लौटना पड़ा। शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में जमकर उत्साह देखने को मिला। बेहतर अंक लाने वाले परीक्षार्थियों को सरकारी व निजी कालेजों में प्रवेश दिया जाएगा।

ड्रेस कोड ने किया परेशान

व्यापमं ने ड्रेस कोड को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद कई परीक्षार्थी फुल बांह का शर्ट पहनकर, डार्क कलर का कपड़ा पहनकर आए थे, जिसे बाहर में ही निकलवा दिया गया। फुल बांह के शर्ट का काटने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। गर्मी को देखते हुए कुछ परीक्षार्थी पानी की बाटल लेकर भी पहुंचेे थे, जिसे बाहर में रखा दिया गया। बता दें कि इस बार डीएलएड में परीक्षार्थी की संख्या घटी है। बीएड की प्रवेश परीक्षा 11 जून को होगी।

डीएलएड

पंजीकृत-6712

उपस्थित-5532

अनुपस्थित-1180


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch