October 24, 2026


किरंदुल शासकीय उद्यान रोपणी में 25 दिवसीय माली प्रशिक्षण शुरू, युवाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर

किरंदुल:शासकीय उद्यान रोपणी,किरंदुल में 25 दिवसीय माली प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष  सुकालू  मड़ामी,कटेकल्याण ब्लॉक के उद्यान अधीक्षक  कुलेश्वर नेताम,किरंदुल उद्यान अधीक्षक  राहुल सिंह श्याम एवं फील्ड स्टाफ योगिता गंधरला तथा  फूलदास बघेल उपस्थित रहे।इस प्रशिक्षण में विकासखंड कुआकोंडा के विभिन्न क्षेत्रों - पालनार, गुमियापाल, कुआकोंडा, मदाड़ी, चोलनार एवं किरंदुल आदि गांवों के 15 इच्छुक प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं।उद्यान विभाग द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर 5 हजार रुपये की टूल किट,2,000 रुपये स्टाइपेंड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से युवा बागवानी के गुर सीखकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे और आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch