चिखली :- विगत दिनो हिन्दु धर्म की आस्था की प्रतीक गाय की हत्या कर सिर को काट कर गौरीनगर शीतला तालाब और गौरीनगर निर्माणाधिन अण्डरब्रिज मे डाल दिया था जिसके संबंध मे धारा 299,325,238,3(5) बीएनएस 4,6,10 पशु क्रुरता अधिनियम, 25 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन मे पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुऐ कल दिनांक 17.10.26 को 10 आरोपियो सहित 01 अपचारी बालिका को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था प्रकरण मे आज दिनांक 18.10.26 को कार्यवाही करते हुये 03 आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिसकी पतासाजी हेतु चिखली पुलिस एवं सायबर सेल की गठीत टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। आज दिनांक 18.10.2026 को आरोपी 01 एजाज अहमद उर्फ कसाई उर्फ वकील अंसारी को नागपुर से एवं आरोपिया 01. खैरून निशा पति सफीक खान उम्र 60 साल, 02. नसीमा बेगम उर्फ रानी पति स्व. गफुर खान उम्र 57 साल को गौरीनगर से अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर पूर्व के गिरफ्तार आरोपियो साथियो के साथ अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयो का नामः-
1. एजाज अहमद उर्फ कसाई उर्फ वकील अंसारी पिता शेख ईशराईल उम्र 39 साल साकिन शिवनगर वांजरा रोड बरकाते रजा मस्जिद के पास थाना यशोधरा नगर जिला नागपुर महाराष्ट्र।
2. खैरून निशा पति सफीक खान उम्र 60 साल साकिन गौरीनगर वार्ड नं. 13 मिश्रा गली मन्नु अग्रवाल के घर के ओपी चिखली जिला राजनांदगांव।
3. नसीमा बेगम उर्फ रानी पति स्व. गफुर खान उम्र 57 साल साकिन गौरीनगर वार्ड नं. 13 मस्जिद गली,गली नं. 02 चौकी चिखली जिला राजनांदगांव
उक्त कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी उपेंद्र शाह, सोमनी प्रभारी एमन साहू बसंतपुर प्रभारी कौशलेन्द्र देवांगन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उप निरी. सत्तुलाल कवंर, प्र.आर. अरूण नेताम, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, प्रयांश, लीलेंद्र, अवध, श्रीनिवास, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, सायबर सेल राजनांदगांव से निरी. विनय पम्मार, आर. अविनाश झा, मनोज खुंटे, जीवन ठाकुर, हरीश एवं टीम व चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।