August 27, 2025


वैष्णो देवी के रूट में लैंडस्लाइड से 30 की मौत, जम्मू में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, बादल फटने का भी खतरा

जम्मू-कश्मीर में पिछले 2 दिन से कुदरत का कहर टूटा है और परेशानी की बात ये है कि मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक भारी बारिश और बादल फटने की चेतावनी दी है। साथ ही जम्मू डिवीजन के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मंगलवार को माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। दूसरी ओर उत्तरी रेलवे ने जम्मू की ओर जाने वाली 22 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है जबकि 27 ट्रेनों को रोक दिया गया है।

वहीं, जम्मू डिविजन में आज स्कूल और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। इस डिविजन में बहने वाली तीन नदियां खतरे के पर बह रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 40 घंटों में जम्मू संभाग में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। बसंतर, तवी और चिनाब नदियों का जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। लोगों को नदी के किनारों और बाढ़ संभावित इलाकों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch