November 01, 2026


छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: किरंदुल गजराज कैंप में गूंजा माटी मोर महतारी का स्वर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

किरंदुल :  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को किरंदुल गजराज कैंप में सर्व छत्तीसगढ़ समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सर्व समाज के लोगों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और एकता के लिए प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने सबका मन मोह लिया।  बच्चों, महिला समितियों और लोक कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगीत, सुआ, करमा और पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

पूरे गजराज कैंप परिसर में छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और "जय जोहार-जय छत्तीसगढ़" के नारों से वातावरण छत्तीसगढ़मय हो गया। कार्यक्रम में सर्व छत्तीसगढ़ समाज, गजराज कैंप के समस्त पदाधिकारी, महिला समिति, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी सपरिवार उपस्थित रहे।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch