October 29, 2026


सूचना का अधिकार अधिनियम पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

महासमुंद : महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में जिला स्तरीय जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी ने भाग लिया। उन्हें आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिनियम की धाराओं से अवगत कराया गया तथा आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

प्रशिक्षण सह कार्यशाला के अंतर्गत आरटीआई अधिनियम की धाराओं, नियमों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही लोक सूचना अधिकारियों के दायित्वों और समय-सीमा के भीतर जानकारी देने के महत्व पर चर्चा की गई। प्रथम अपील, द्वितीय अपील और केंद्रीय, राज्य सूचना आयोग के दिशा-निर्देशों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया तथा आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में ऑनलाइन प्राप्त होने वाले आवेदन का निराकरण करने और जिले के समस्त जनसूचना अधिकारियों का पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जिले के विभिन्न कार्यालयों के जनसूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मनोज सिन्हा और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री ओमप्रकाश पटेल, श्री धनुर्जय साहू, श्री मेघनाथ सिदार उपस्थित थे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch