April 25, 2026


अवैध शराब बिक्री करने तथा परिवहन करने वाले के विरुद्ध पुलिस चौकी सुकुलदैहान के द्वारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

नाम आरोपी - शेखर वर्मा पिता स्व. ननकू राम वर्मा उम्र 58 साल निवासी ग्राम डीलापहरी पुलिस चौकी सुकुलदैहान जिला राजनांदगांव(छ.ग.)

सुकुलदैहान :-  अवैध शराब बिक्री करने तथा परिवहन करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 22.04.26  को  जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम रेंगाकठेरा  शमशान घाट के पास आम रोड पर ग्राम डीलापहरी निवासी शेखर वर्मा अपने ऑटो में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मौके पर पहुचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 18 पाव सवा शेर देशी प्लेन शराब छत्तीशगढ़ निर्मित कुल मात्रा3.240 बल्क लीटर, कीमती 1440 रुपया एवं घटना में प्रयुक्त 01 काले पिले रंग का ऑटो क्रमांक CG- 07, T- 3973 कीमती 45000 रुपया जुमला 46710 रुपया जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया 

 उपरोक्त कार्यवाही में सउनि राजू मेश्राम, प्र.आर. 43 चंद्रभूषण सिन्हा, आर. 706 राजेश साहू  की सराहनीय भूमिका रही। आगे भी अवैध शराब बिक्री करने तथा परिवहन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी


Advertisement

Tranding News

Get In Touch