April 23, 2026


एनएमडीसी सीएमडी के किरंदुल प्रवास पर इंटक यूनियन ने 20 सूत्रीय मांग पत्र पर सकारात्मक कार्यवाही की मांग की

किरन्दुल : एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सीएमडी अमिताव मुखर्जी, निदेशक टेक्निकल, निदेशक उत्पादन, निदेशक कार्मिक, निदेशक वित्त,के बीआईओएम किरंदुल काम्प्लेक्स प्रवास पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के तत्वावधान में बुधवार  अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह के कुशल नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों के साथ एनएमडीसी के अध्यक्ष–सह–प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी के नाम कर्मचारियों एवं नगर परिवार के जन उपयोगी कार्यों से संबंधित विभिन्न लंबित मांगों के समाधान हेतु एक विस्तृत, तथ्यपरक, सुव्यवस्थित एवं अत्यंत सम्मानजनक मांग पत्र  सौंपा गया।यूनियन ने यह भी रेखांकित किया कि प्रबंधन एवं कर्मचारियों के मध्य सुदृढ़ समन्वय ही एनएमडीसी की प्रगति की आधारशिला है, और इसी पारस्परिक विश्वास एवं सहयोग के बल पर संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा हैं।

सौंपे गए पत्र में वेज रिवीजन, एल-1, एल-2 सहित विभिन्न श्रेणियों में आवश्यकतानुसार त्वरित स्थायी भर्ती,ठेका श्रमिक कल्याण – ESIC, फूड कूपन, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का समुचित प्रावधान सुनिश्चित करने, LOP व्यवस्था सुधार करने,एरियर्स भुगतान शीघ्र करने,किरंदुल से रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर हेतु नियमित परिवहन सुविधा प्रारंभ करने, पर्यावरण संरक्षण हेतु इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने,ओवरब्रिज सहित लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने,परियोजना अस्पताल में डायलिसिस एवं MRI जैसी उन्नत सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण मांगें शामिल रहीं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch