April 21, 2026


मानस संगठन ने अक्षय तृतीया पर सुंदरकांड पाठ कर भगवान परशुराम जन्म उत्सव मनाया गया


आरंग। राजा मोरध्वज आध्यात्मिक धार्मिक सामाजिक मानस संगठन आरंग ने नारायणबन हनुमान मंदिर महामाया तालाब आरंग में अक्षय तृतीय ( अक्ती ) एवं भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव गरिमा पूर्ण, विधिवत पूजा अर्चना तथा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा, आरती कर हर्षोल्लास के साथ  मनाया। इस दिन मानस संगठन आरंग द्वारा वर बधु के परिणय बंधन में बंधकर नवगृहस्थ जीवन में प्रवेश करने पर, उनके खुशहाल जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया। साथ ही भगवान परशुराम जी एक योद्धा नहीं थे बल्कि शास्त्र और शस्त्र के अद्भुत संगम थे, उन्होंने समाज में व्याप्त अधर्म और अत्याचार का अंत कर धर्म और न्याय का शासन स्थापित किया। मानस संगठन आरंग ने 81 वां सप्ताह मंगलवार को सुंदरकांड हनुमान चालीसा पाठ पूर्ण किया। शादी समारोह, गृह प्रवेश, जन्मोत्सव में अभी तक मानस संगठन के द्वारा 51 वाँ रामायण ग्रन्थ भेंट किया जा चुका है, ऐसे ही निरंतर यह चलता रहेगा। मानस लोधी, अवध विश्वकर्मा, संतोष लाला लोधी, अशोक साहू, हीरालाल साहू, धनाऊ धुरंधर, सीताराम यादव, मनहरण साहू, पुराणिक हिरवानी, लक्ष्मी साहू, टोकेश साहू, भुवन साहू, विनोद गुप्ता, देवशरण साहू, उपेंद्र साहू, नारायण पाल, निकेश निषाद आदि पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित हुए तथा गौ माता को रष्ट्र माता का दर्जा एवं सम्मान प्राप्त हो इसी उद्देश्य से सम्पूर्ण भारत में संतों के सानिध्य गौ सम्मान अह्वान और अभियान चलाया जा रहा है उसका मानस संगठन आरंग समर्थन करता है एवं शासन प्रशासन को मानस संगठन के द्वारा गौ रक्षा के लिए गौशाला निर्माण के लिए आने वाले समय में ज्ञापन सौंपा जायेगा


Advertisement

Tranding News

Get In Touch