सुकमा : यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "मन की बात" कार्यक्रम के 136वें संस्करण के प्रसारण के पश्चात भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बूथ क्रमांक 125 में एक विशेष बैठक एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल योगराज टिकरिया जी ने "मन की बात" में दिए गए प्रधानमंत्री जी के संदेशों को युवाओं तक पहुंचाया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए "JOIN BJYM 2026" सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक तेज करने की रणनीति बताई।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आदरणीय श्री अरुण सिंह भदोरिया जी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य आदरणीय श्री हुंगा राम मरकाम जी युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणन ठाकुर जी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मरकाम भीमा जी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री लोकेश साहू जी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभन गंदमी जी युवा मोर्चा जिला सहप्रभारी संजय साहू जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप पेद्दी जी, श्रीमती पार्वती प्रधानी जी जिला महामंत्री श्री विश्वराज सिंह चौहान जी जिला मंत्री श्री संजय सोढ़ी जी, जिला प्रवक्ता रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष चिरंजीव मांडवी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा राजकुमार कश्यप, मंडल महामंत्री डॉ जितेंद्र, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र पुजारी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हिना सोढ़ी, जगदीश महेश्वरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र नायक, राजेंद्र गुप्ता, फुलशन नायडू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री अमर पोयम,युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित कश्यप, जगदीश मुचाकी, सरपंच केन्नी राम बघेल, युवा मोर्चा सुकमा मंडल अध्यक्ष करन कश्यप, मंडल महामंत्री लक्ष्मण मांडवी, सहित धनु कुरामी, लच्छु कलमू, मुकेश, सोमा बारसे, देवा कलमू भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण बारसे जी द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के "मन की बात" से हमें हर बूथ के युवा को जोड़ने की प्रेरणा मिलती है। हमें अपने बूथ को मजबूत कर संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथी, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने "JOIN BJYM 2026" को सफल बनाने का संकल्प लिया।