July 29, 2026


तकनीकी त्रुटि को दूर किए बिना वेतन काटने के आदेश का घोर विरोध- एसोसिएशन

शिक्षक उपस्थिति पंजी से सत्यापन किया जावे- सी जी टी ए

सुकमा।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आशीष राम ने कहा है की डीपीआई द्वारा वीएसके एप से ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर वेतन आहरण करने एवं कम उपस्थिति पर वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है जो पूर्णतः गलत है, अभी पूरे प्रदेश में वी एस के ऐप में तकनीकी त्रुटि के कारण सही उपस्थिति दर्ज नहीं हो रहा है, लोकेशन की समस्या है, दूरी बताने की समस्या है, नेटवर्क की समस्या है, इन समस्याओं के कारण शाला प्रारंभ होने के पूर्व पहुंचने वाले शिक्षकों की भी उपस्थिति समय पर दर्ज नहीं हो पा रहा है।

ऐसी स्थिति में वी एस के एप की तकनीकी त्रुटि को दूर किए बिना और शाला में शिक्षक उपस्थिति पंजी के सत्यापन के बिना शिक्षको के वेतन काटने के फरमान का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कड़ा विरोध करता है। उन्होंने डीपीआई से पूछा कि क्या अब शाला के शिक्षक उपस्थिति पंजी में ऑफलाइन उपस्थिति अनिवार्य नही है,,,? ज्ञात हो प्रदेश के अधिकांश शिक्षकों ने अपने निजी मोबाइल में निजी डेटा के हैक होने के बाद भी वी एस के एप लोड किया हुआ है, जबकि प्रदेश भर के शिक्षकों की यह मांग है कि वी एस के एप की जगह बायोमेट्रिक ऑनलाइन अटेंडेंस से प्रदेश भर के शिक्षकों की उपस्थिति लिया जावे।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आशीष राम, प्रांतीय पदाधिकारी राजेश यादव, उपाध्यक्ष चैतू सेठिया, कोमल देव मारकम,सचिव किरण मरकाम,सोन सिंह कश्यप, फिरोज खान,अशोक मिस्त्री, मनोज पांडे, मेन सिंह धुर्व, ब्लॉक अध्यक्ष सुकमा राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, अध्यक्ष छिंदगढ़ दुजाल पटेल ब्लाक अध्यक्ष कोंटा शंकर लाल नेताम,  मनोज पोया अनुपमा नाग,नरेंद्र धुर्वे मनेश्वरजुर्री, लीला धर साहू, अनुपम मसीह, सुरेश सोरी,कट्टम देवा, कट्टम सीताराम, रामबाबू,राजू टांडिया, सच्चवती नाग, पूजा कनोजिया, अंजना पोया, जीरोमीना लकड़ा, संतोष सोरी, गंगा धर राणा, वैशाली झंवर , अलबर्ट टोप्पो  आकाश कनोजिया , गंगाबहादुर सिंह किशोर कुमार साहू जयमाला राम ,परिनीता कश्यप, मालती दर्रो, लक्मी यादव,ने कहा है कि बायोमेट्रिक ऑनलाइन अटेंडेंस का शिक्षक विरोध नहीं करते हैं लेकिन जिस प्रकार से वीएसके एप की अनुपस्थिति पर वेतन काटने का दबाव पूर्वक यह आदेश डीपीआई द्वारा निकाला गया है इसकी कड़ी निंदा करते है, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के द्वारा शासन से मांग किया गया है कि बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से प्रदेश के शिक्षकों की उपस्थिति लिया जावे।

आज भी प्रदेश के सैकड़ो शाला में नेटवर्क की समस्या है, जहां पर वी एस के एप कार्य नहीं कर रहा है उनके लिए शासन बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति लिए जाने का निर्णय लिया गया है तो ऐसे ही एक प्रणाली बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति पूरे प्रदेश के लिए लागू किया जा सकता है।

संस्था प्रमुखों का कोई औचित्य समझ नहीं आ रहा है क्योंकि उनके पास शिक्षक की उपस्थिति पंजी रखा हुआ है जिसमें शिक्षक प्रतिदिन समय पर उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं जबकि उसके उलट वीएसके एप में उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रहा है, ऐसे विरोधाभास स्थिति में किसी भी शिक्षक का वेतन रोका जाना न्यायोचित नहीं है।


छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन शासन से यह मांग करता है कि शालाओं में शिक्षक उपस्थिति पंजी का भौतिक सत्यापन किया जावे और पूरे प्रदेश में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थित लिया जाए, वीएसके एप के अनुपस्थिति पर वेतन काटने का कड़ा विरोध किया जाएगा।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch