July 28, 2026


सर्वजन दिव्यांग संघ आरंग का प्रथम वार्षिकोत्सव: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर

आरंग :- सर्वजन दिव्यांग संघ आरंग ब्लॉक के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को संस्कृति भवन, आरंग में राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लगभग 400 दिव्यांगजन शामिल हुए, जबकि 70 प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य और फैशन शो जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, पार्षद नरेंद्र कुमार लोधी, संतोष लोधी, पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र (गोलू) कर्रा, राकेश सोनकर, अधिवक्ता रीति शर्मा सोनपिप्रे, अधिवक्ता रश्मि मिश्रा सहित अन्य अतिथियों एवं संघ के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में संघ के कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार खेलवार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दिव्यांगजनों के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का नियमित आयोजन आरंग में कराने की मांग रखी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष डोमन बया ने संगठन के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और दिव्यांगजनों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन ने कहा कि वे स्वयं को दिव्यांग परिवार का सदस्य मानते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग देते रहेंगे। पार्षद नरेंद्र कुमार लोधी ने भी दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर साथ देने का भरोसा दिलाया। अधिवक्ता रीति शर्मा सोनपिप्रे ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना की तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतियोगिता के दौरान गायन, नृत्य एवं फैशन शो की विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन गोविंद साहू, कामता प्रसाद वर्मा एवं योगेश चंद्राकर ने निर्णायक के रूप में किया।

गायन प्रतियोगिता में करण पटेल प्रथम, तीजराम बघेल द्वितीय तथा देव सिंह बंजारे तृतीय स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में काव्या साहू ने प्रथम, अजय कुर्रे ने द्वितीय और सृष्टि गोलन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

फैशन शो की जूनियर गर्ल्स श्रेणी में कुमकुम साहू प्रथम, सृष्टि गोलन द्वितीय एवं सरस्वती भारती तृतीय रहीं। सीनियर गर्ल्स वर्ग में राजकुमारी मानिकपुरी प्रथम, सावित्री निषाद द्वितीय तथा तारिणी साहू तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बॉयज़ वर्ग में बेणीराम कुर्रे प्रथम रहे, जबकि व्हीलचेयर सीनियर बॉयज़ वर्ग में विनोद साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्हीलचेयर सीनियर गर्ल्स वर्ग में रंजीता पटेल प्रथम, लता कुमारी बंजारे द्वितीय तथा सोनम साहू तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम का समापन संघ की अध्यक्ष शकुंतला साहू, उपाध्यक्ष नरेंद्र गिलहरी एवं मुख्य सलाहकार आशीष शर्मा के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

आयोजन कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आशीर्वाद तथा अधिवक्ता रीति शर्मा सोनपिप्रे, अधिवक्ता रश्मि मिश्रा, नवकार ज्वेलर्स एवं राधेलाल साहू के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ ईगल स्पेशल एबल राइडर्स के अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव वासुदेव निषाद, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार खेलवार, संरक्षक श्यामा साहू, महिला संयोजक गायत्री साहू, गन्नू साहू, पुरुषोत्तम सरन हिरवानी, अजय ओगरे, तारिणी साहू सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अरविंद वैष्णव ने किया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch