November 23, 2026


किरंदुल में धूमधाम से मनाया गया सत्य साई बाबा का 101वां जन्मोत्सव

साई बाबा जन कल्याण सेवा समिति ने किया आयोजन, भक्तों ने लिया महाभण्डारे का प्रसाद

किरंदुल। साई बाबा जन कल्याण सेवा समिति, किरंदुल द्वारा सत्य साई बाबा का 101वां जन्मोत्सव सोमवार को बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया।

यह आयोजन गणेश मंदिर प्रांगण, रेलवे कॉलोनी, किरंदुल में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5.00 बजे नगर कीर्तन से हुई। इसके बाद सुबह 8.00 बजे बाबा का अभिषेक किया गया। दोपहर 12.30 बजे भोग आरती हुई और दोपहर 1.00 बजे महाभण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

शाम को 6.00 बजे धूप आरती, 6.30 बजे भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसके बाद शाम 7.30 बजे भोग आरती के साथ केक काटा गया और प्रसाद वितरण किया गया।

पूरे दिन मंदिर प्रांगण भक्ति और साई नाम के जयकारों से गूंजता रहा। भजन-कीर्तन में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों, दानदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।




Advertisement

Tranding News

Get In Touch