आरंग : नगर मुख्यालय में स्थित शैक्षिणक संस्थान अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आरंग(स्वामी आत्मानन्द स्कूल आरंग) में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम अरुंधती देवी अंग्रेजी माध्यम हायर सेकंडरी स्कूल,हिंदी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल,शास. मिडिल स्कूल एवं बेसिक स्कूल जैसे 4 शालाओं के स्टॉफ एवं बच्चों का संयुक्त कार्यक्रम प्राचार्य हरीश शर्मा संयोजन मे हर्षॉल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता एवं भारत माता के तैलचित्र मे पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्जवलन कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यायक गुरु खुशवन्त साहेब रहे तथा अभिषेक तम्बोली के के भारद्वाज सन्दीप जैन सालिक साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधायक खुशवन्त साहेब ने कार्यक्रम की एवं विद्यालय की प्रशंसा की तथा बच्चों द्वारा दिये गए स्वयं के तैलचित्र को पाकर वे भावुक हो गए।
प्राचार्य हरीश शर्मा ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमे विद्यालय की उपलब्धियाँ गिनाई गई तथा आगे भी विद्यालय को स्वर्णिम पथ पर अग्रसर कराने की बात कही गई। विद्यालय के बच्चों द्वारा वार्षिक उत्सव में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, नाटकों की प्रस्तुतियां दी गई। आरंग नगर में भगवान प्रभु श्रीराम द्वारा स्थापित बागेश्वर शिवलिंग से सम्बद्ध श्री रामलीला का मंचन एवं शिवतांडव स्तोत्र पर आधारित नृत्य कार्यक्रम मे उत्साह भर दिया। साथ उज्ज्वला गैस पर आधारित शानदार प्रस्तुति का मंचन सहित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली प्रस्तुतियों को दर्शकों द्वारा भरपूर सराहा गया।
अंग्रेजी माध्यम की ओर से उप प्राचार्य आकाश विश्वास एवं एच एम शिनी बिनु मैथ्यू ने कार्यक्रम का सहनिर्देशन किया। जबकि हिंदी माध्यम की ओर से उप प्राचार्य लोकेश्वर साहू एवं व्याख्याता कमलेश साहू ने सहनिर्देशन किया। विद्यालय की ओर से मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु विनोद गुप्ता एवं रामकुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी स्मिता रघुवंशी ने अपने शानदार शब्दों से मंच संचालन किया। विकास पाठक,मनोज शर्मा,कमलेश साहू,उमाशंकर यादव आदि ने मंच संचालन में उनका साथ दिया।
राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग क्रिकेट टीम के सदस्य रहे पूर्व छात्र अनुज साहू को एवं नेशनल लेवल हैंड बाल प्लेयर पूर्व छात्र गणेश साहू को सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पाने के लिए रिद्धिमा शर्मा कक्षा आठवीं को एवं अरुंधती देवी अंग्रेजी माध्यम स्कूल से सिद्धि पटेल कक्षा 10वीं मे प्रथम,प्रांजल चंद्राकर कक्षा 12वीं विज्ञान मे प्रथम रोशन चतुर्वेदानी कक्षा 12वीं गणित मे प्रथम,साक्षी साहू कक्षा 12वीं कॉमर्स मे प्रथम रहे तथा अरूंधती देवी शास. हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र झम्मन यादव कक्षा 10वीं मे प्रथम स्थान तथा मोरध्वज सोनकर कक्षा 12वीं मे प्रथम स्थान प्राप्त किए सभी को प्रसस्ती पत्र एवं स्मिति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रावीण्य सूची में आने वाले बच्चों के लिए हर वर्ष की भांति इस बार भी विशेष पुरुस्कार सोनू पुस्तक भंडार की ओर से दिया गया,जिसके लिए विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया गया।