किरन्दुल : लौह नगरी किरंदुल स्थित शासकीय अरविंद महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2023- 24 का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, विशिष्ठ अथिति के रूप में एएमएनएस महाप्रबंधक वाई वी राघवेलु उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. तंजीन आरा खान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा बस्तर के आदिवासियों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन का नृत्य के माध्यम शानदार प्रदर्शन किया गया।जिसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों एवं महाविद्यालय के ग्यारह छात्रों को बस्तर विश्वविद्यालय से अलग अलग संकाय में स्वर्ण पदक के लिए चयन के विषय के बारे में भी जानकारी दी।साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ के बेहतरी के लिए प्रमुख माँगो को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा।
इसके बाद मुख्यातिथि विधायक के द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनका देश के निमार्ण में बहुमूल्य योगदान है।साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में वाई राघवेलु के द्वारा भी सभी मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों प्रोत्साहित किया गया।। जिसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अथिति के द्वारा सभी मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा,विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उन्हें ट्राफियां व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बिंदु ठाकुर सहायक प्राध्यापक,शारदा दर्रो,रजनी मंडल,मनीष कुमार,सुखराज नरेटी,प्रियंका नाग,डॉ. रवि रंजन ग्रंथपाल,ममता रात्रे,सुष्मिता साना,शमीला भास्कर,शैलेन्द्र साहू,ह्यूमन पटेल, हुर्रा मंडावी,आर के यादव,सतीष बंजारे,शिव चरण रात्रे,महेंद्र श्रीवास,विजय शोरी,तिलोतमा बघेल एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।