तिल्दा नेवरा: नए औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी मे लगभग एक वर्ष से संचालित संयंत्र रामदूत इस्पात कोनारी द्वारा 40 ठेका श्रमिकों को बिना वेतन दिये अकारण निकाल दिया जिससे नाराज होकर श्रमिक अपने ठेकेदार के साथ वेतन के लिए संयंत्र के मुख्य द्वार पर पहुचा तो सुरक्षा कर्मी द्वारा श्रमिकों से गाली गलौच कर मार पीट करने लगे सभी श्रमिक दूसरे राज्यों के होने के कारण भयभीत हो गये जिससे क्षेत्र के मजदूर नेता दिलीप कुमार वर्मा से मिलकर वेतन दिलाने के लिए सहयोग मांगा जिसको वर्मा ने गंभीरता से लेते हुए संयंत्र के मेन गेट पर तत्काल पहुंच गये संयंत्र मालिक प्रवीण अग्रवाल से बात किया जिससे मालिक द्वारा बात को टालने की कोशिश किये श्री वर्मा द्वारा 40 श्रमिकों को पेमेंट नही दिये जाने पर मजबूरन आंदोलन की चेतावनी दी जिससे संयंत्र मे हलचल मच गया आनन फानन मे हि आधी रात को 40 श्रमिकों का पेमेंट कर दिया गया।
मजदूर नेता दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि रामदूत इस्पात कोनारी (खम्हरिया) मालिक का शुरु से हि अड़ियल रवैया है।श्रम अधिनियम का पालन नही किया जा रहा है।सुरक्षा उपकरण नही दिया जा रहा है जिससे रोज कुछ न कुछ हादसा होते रहता है। श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी नही दिया जा रहा है श्रमिकों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है ओवर टाइम का डबल पेमेंट नही दिया जा रहा है श्रमिकों का भरपुर शोषण किया जा रहा है स्थानीय बेरोजगारी को रोजगार नही दिया जा रहा है।