February 01, 2024


शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जा रहा हैं जागरूकता अभियान


 दंतेवाड़ा  : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दंतेवाड़ा मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य द्वार पर मतदाता जागरूकता केंद्र बनाया गया है।जिसमें कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों को मतदाता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।मतदाता जागरूकता के तहत ईवीएम,वीवीपैट के प्रति आम जनता में जागरूकता लाया जा रहा है विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर ग्रामीण एवं आमजनों को वोट डालने के महत्व के बारे में बताया जा रहा है।

मतदाता जागरूकता केंद्र में मतदाताओं को वोट देने की प्रक्रिया को बारीकी से समझाकर सिखाया जा रहा है। 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नये मतदाता भी मतदान की प्रक्रिया से जागरूक हो रहे हैं।जिससे पहली बार मतदान में शामिल होने वाले युवा अपनी एक-एक मत का महत्व समझते हुए अपनी सहभागिता दिखाएंगे।मतदाता जागरूकता से ही मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है एक भी मतदाता मतदान से वंचित न हो इसके लिए मतदाता सूची में सभी लोगों का नाम शामिल हो, इसे लेकर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch