October 28, 2026


शालेय खेलों में बस्तर का दबदबा मीना ने चार गोल दागकर मचाया धमाल

खैरागढ़: राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो और बालिका फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। बालिका फुटबाल में बस्तर की मीना ने सरगुजा के खिलाफ चार गोल दागकर दिन का सबसे आकर्षक प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। बालक वर्ग में बस्तर ने बिलासपुर को 16 अंकों से हराया, जबकि रायपुर ने सरगुजा को कड़े मुकाबले में मात्र एक अंक से शिकस्त दी। बालिका वर्ग में बिलासपुर ने रायपुर को 14 अंकों से पराजित किया। वहीं दुर्ग ने सरगुजा के खिलाफ 15 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की।

 फुटबाल में बस्तर और दुर्ग की जीत

बालिका फुटबाल के पहले मुकाबले में बस्तर ने रायपुर को दो-शून्य से हराया। दूसरे मैच में दुर्ग ने बिलासपुर को एक-शून्य से मात दी। दिन के प्रमुख मुकाबले में बस्तर ने सरगुजा को पांच-शून्य से करारी शिकस्त दी। इस मैच में बस्तर की मीना ने चार गोल दागे। उन्होंने शानदार हैट्रिक भी पूरी की और अपने आक्रामक खेल से टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल संचालन में फुटबॉल संयोजक अभिलेख सिंह, शेख अमीरुल और आशुतोष महोबिया, पर्यवेक्षक सपन जेना तथा रेफरी अजय रामटेके, प्रशांत, सितांशु गुप्ता, शेखर पवार, मीनाक्षी नेताम, तनुजा कुजूर, साक्षी वर्मा और निधि साहू ने योगदान दिया। खो-खो के संचालन में नीलू सिंह, मोरेश्वर वर्मा, लेखराम वर्मा, राजेंद्र साहू, संजू कंवर, मोती साहू और उमेश सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका रही। आयोजन व्यवस्थाओं में कन्हैया पटेल का भी योगदान रहा।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch