January 29, 2024


छत्तीसगढ़ का बजट सत्र 5 फरवरी से 1 मार्च तक.. सदन में गूंजेगी मोदी की गारंटी

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विदाई के बाद बनी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार इस बार अपना पहला बजट पेश करेगी. छत्तीसगढ़ विधानसभा में 5 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. अधिसूचना के मुताबिक, सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी. सत्र 1 मार्च तक चलेगा. बता दें कि बजट सत्र के लिए अब तक 1540 सवाल पूछे जा चुके हैं. इनमें 720 तारांकित और 716 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इस दौरान बजट पेश होने के साथ ही नई सरकार की योजनाएं और उन्हें लागू करने के तरीके सामने आएंगे. इसमें सरकार कई बिल ला सकती है |

यह छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा का पहला बजट भी होगा

सत्र 5 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. इसमें सीएम विष्णुदेव साय अपनी सरकार का पहला बजट पेश करेंगे. इस सत्र में जहां विपक्ष के आक्रामक होने का असर दिख रहा है, वहीं पिछली सरकार के कथित घोटालों को लेकर भी पार्टी सदन में मुखर रहेगी. तत्कालीन सरकार से जुड़े मामले भी सदन में उठाये जायेंगे |


Advertisement

Tranding News

Get In Touch