नई दिल्ली : ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है। चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं। वहीं, वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। चंद्र देव की कृपा बरसने से जातक को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही मानिसक सेहत भी अच्छी रहती है।
ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में चंद्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। चंद्र देव के सिंह राशि में उपस्थित रहने से दो राशि के जातकों के लिए अगले दो दिन बेहद खास रहेंगे। इनमें एक राशि के जातकों का राजनीतिक करियर चमकेगा। आइए जानते हैं-
तुला राशितुला राशि के जातकों के लिए चन्द्रमा का गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। खासकर, राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। जो कोई राजनीति क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। राजनीति क्षेत्र में उनका कद बढ़ेगा। समाज और परिवार में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय भी अनुकूल है। बिजनेस से आपको धन लाभ होगा। आपके स्वभाव में चंचलता आएगी। आपको अपनी चंचलता को शक्ति बनाकर जीवन में आगे बढ़ना होगा। आपको विभिन्न प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर कहें तो समय बेहद अनुकूल है।