October 16, 2025


छठ पूजा से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, रफ्तार से दौड़ेगा कारोबार

वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 25 अक्टूबर से लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत होगी। इस दिन नहाय खाय है। इसके अगले दिन यानी 26 अक्टूबर को खरना है। वहीं, 27 अक्टूबर को संध्या काल में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, 28 अक्टूबर को उषाकाल में उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा।

ज्योतिषियों की मानें तो नहाय खाय से एक दिन पहले ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को छठ पूजा के दौरान बंपर कमाई होगी। इन राशियों का कारोबार रफ्तार में दौड़ेगा। आइए, इन राशि के जातकों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-

मिथुन राशि

बुध देव के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि वालों के जीवन में नया सवेरा होगा। खासकर, कारोबार से जुड़े लोगों को परिश्रम के हिसाब से सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप अपने विवके से कारोबार में सफलता पाएंगे। भौतिक सुखों पर धन व्यय कर सकते हैं। शुभ कार्य में सफलता मिलेगी। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति की कृपा भी मिथुन राशि पर है। सभी प्रकार के शुभ कामों में बुध देव की कृपा से सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

व्यापार के दाताबुध देव कन्या राशि के स्वामी हैं। इस राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। बुध देव की कृपा से आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों को दोगुना लाभ होगा। वाणी में मधुरता आएगी। आप अपनी वाणी से धन कमाने में कामयाब होंगे। अपने विचारों से धन लाभ कमाने में आप सफल होंगे। समय आपके लिए उत्तम रहेगा। रोजगार से जुड़े लोगों को भी सफलता मिलेगी। भगवान गणेश जी की प्रतिमा कार्य स्थल पर स्थापित करें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को बुध देव शुभ फल देंगे। साथ ही कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। कारोबार में पार्टनर मिलेगा। आप अपनी मेहनत से धन कमाने में सफल होंगे। किसी लोकप्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। इससे आपको करियर और कारोबार में लाभ देखने को मिल सकता है। साथ ही आप फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। कारोबार के माध्यम से आप दोगुना लाभ प्राप्त करेंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आप वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch