January 31, 2024


छत्तीसगढ़: भाजपा ने की 4 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिये किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

रायपुर :  लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने चार जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है. जारी सूची के अनुसार पवन साहू को बालोद, प्रकाश बैस को धमतरी, श्याम नारंग रायपुर ग्रामीण और महेश वर्मा को भिलाई जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

भाजपा ने भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को पद से हटा दिया है. उनके स्थान पर चार बार के पार्षद महेश वर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया पर कोषाध्यक्ष के संज्ञान के बिना जिला भाजपा के खाते से पैसे निकालने का आरोप लगा था. भाजपा ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले ही भिलाई जिलाध्यक्ष के पद में बदलाव किया था.

देखिये जिला अध्यक्षों की सूची-


Advertisement

Tranding News

Get In Touch