November 18, 2026


उपरवाह में संकुल केंद्र स्तरीय बाल कीडा प्रतियोगिता एवं बाल मेला आयोजित

उपरवाह/राजनांदगांव। उपरवाह में संकुल केंद्र स्तरीय बाल कीडा प्रतियोगिता एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पांच प्राथमिक शाला उपरवाह, बरबसपुर, मुड़पार, बरगाही, चंवरढाल व तीन पूर्व माध्यमिक शाला उपरवाह, बरबसपुर, चंवरढाल के लगभग 350प्रतिभागी बच्चे एवं 50 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभापति जिला पंचायत किरण विनोद बारले ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति अध्यक्ष ईश्वर साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में सरपंच पुनीता नागेश्वर साहू, बाला राम साहू, गेमन लाल साहू, महेश साहू, भगवती साहू, राजकुमारी साहू, डेरहा राम साहू , मनी राम साहू, परदेशी राम साहू, कली राम साहू, प्रेमसुख साहू, अर्जुन साहू उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि किरण विनोद बारले ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है,खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। संस्था प्रमुख प्राचार्य मिथिला वर्मा ने बच्चों को सच्ची कीडा भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।  शाला विकास समिति अध्यक्ष ईश्वर साहू ने कहा कि खेल से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का  सुनहरा मौका मिलता है। प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग में चंवरढाल एवं  पूर्व माध्यमिक विभाग में बरबसपुर चैंपियन रही। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किया। सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन  एवं पुरस्कार की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से किया गया था।एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सफल संचालन से नि प्रधानपाठक परदेशी राम साहू ने किया। अतिथियों का आभार संकुल समन्वयक उपरवाह सोहन लाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में रामगोपाल साहू, समेलाल निषाद, गजेंद्र कुमार बघेल, भावना श्रीवास्तव, पत्रकार डोमार साहू,पूरनलाल साहू,अनामिका वैद्य, रश्मि कुर्रे, डेमन लाल साहू, साजिद कुरैशी, दिनेश्वर लाल साहू, थान सिंह देवांगन, देवेंद्र कुमार वर्मा ,संतोष धुर्वे, पीरित कुमार  कोलियारे, स्वाति राव, जयंत  देशमुख, सुनील लाल, प्रियंका चंदेल, मुक्ता द्विवेदी, मुन्ना लाल साहू,मेनेश्वरी साहू, राजेश्वरी वर्मा, शिशुपाल जांगड़े, जया बोरकर, सरला वर्मा,, लता वैष्णव, दिलीप साहू, सुखेन्द्र, रेणुका सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। बच्चों ने बाल मेला में भजिया,गुपचुप, भेल, मैगी, पास्ता आदि व्यंजनों का लुप्त उठाया। बच्चों ने रंगोली,मेंहदी, कलश सजाओ प्रतियोगिता में भी भाग लिया। खेल स्पर्धा का परिणाम इस प्रकार है 

प्राथमिक विभाग  बालक वर्ग 80मीटर दौड़ प्रथम शुभम  द्वितीय खोमेश , बोरा दौड़ प्रथम गुपेन्द्र, द्वितीय डोमेश, आलू दौड़ प्रथम विनय, द्वितीय तेजेंद्र, सुरीली कुर्सी प्रथम जितेंद्र, द्वितीय  ओनी ठाकुर, बालिका वर्ग 80मीटर दौड़ प्रथम डिंपल, द्वितीय विद्या, गोली चम्मच प्रथम जया , द्वितीय सारिणी, सुरीली कुर्सी प्रथम तेजेश्वरी पाल, द्वितीय मांशी , रस्सी छलांग प्रथम मेघा, द्वितीय  गुंगेश्वरी , सामूहिक खेल कबड्डी  बालक प्रथम उपरवाह, द्वितीय बरबसपुर, खो खो प्रथम बरबसपुर, द्वितीय उपरवाह। पूर्व माध्यमिक विभाग 100मीटर दौड़ बालक प्रथम देवकुमार, द्वितीय नोमेश, बालिका प्रथम निकिता, द्वितीय जिया, 200मीटर बालक प्रथम देवकुमार, द्वितीय नोमेश, बालिका प्रथम सुमन, द्वितीय संगना ,400मीटर बालक प्रथम पेमन कुमार, द्वितीय भूपेंद्र कुमार, बालिका प्रथम रूपाली, द्वितीय उमा, 600मीटर बालक प्रथम टोपेश, द्वितीय टिकेश्वरबालिका  प्रथम दीपा पाल, द्वितीय नंदनी गोला फेंक बालक प्रथम भूपेंद्र कुमार, द्वितीय पेमेंद्र कुमार, बालिका प्रथम दीपा पाल, द्वितीय श्रद्धा वर्मा सामूहिक खेल कबड्डी बालक प्रथम मिडिल स्कूल उपरवाह, द्वितीय बरबसपुर, बालिका प्रथम मिडिल स्कूल बरबसपुर, द्वितीय उपरवाह, खो खो बालक प्रथम मिडिल स्कूल बरबसपुर, द्वितीय उपरवाह बालिका प्रथम मिडिल स्कूल चंवरढाल, द्वितीय  बरबसपुर।




Advertisement

Tranding News

Get In Touch