February 01, 2024


देश मोदी के झांसे और छ. ग. मोदी की गारंटी से परेशान : हेमा देशमुख


नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहीं की नारी शक्तियों को सिर्फ धोखा और झांसा देने का काम केंद्र सरकार 10 साल से कर रही है उसी तर्ज पर महतारी वंदन योजना  की मोदी गारंटी में छ ग की महिलाओ को शर्तो का सामना करना  है केंद्र सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए ऐसा कोई रोडमैप प्रस्तुत नहीं किया है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर सशक्त हो सके सिर्फ योजनाओं के लाभार्थियों  के आंकड़ों को गिनाकर वाहवाही लूटने का काम केंद्र सरकार कर रही है रेल यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा की आड़ में सामान्य ट्रेन की बोगियो को वंदे भारत ट्रेन की बोगी के तरह बनाने की बात कही गई है.

इससे यह साबित होता है कि सामान्य ट्रेन में ना सुविधा है और ना ही सुरक्षा के पर्याप्त साधन है और आम जनता को इसमें आर्थिक बोझ देने का काम केंद्र सरकार ने किया है 5 साल में 2 करोड लोगों को मकान बनाने का लक्ष्य रखा है यह सीधे-सीधे झुनझुना है किसानों के लिए केंद्र सरकार ने कोई विशेष प्रावधान नहीं किया हो जिससे किसान सक्षम हो फसल बीमा की राशि तो किसानो का अधिकार है। 300 यूनिट बिजली देने की बात से यह बात सामने आ रही है कि सोलर पैनल के भी बिजली खपत की गिनती केंद्र सरकार करने जा रही है एक तरफ 25 करोड़ लोगों को गरीबी दूर करने का दवा करने वाले केंद्र सरकार 80 करोड लोगों को मुक्त अनाज देकर अपनी योजनाओं पर बट्टा लगाया है कुल मिलाकर अंतरिम बजट में महंगाई , बेरोजगारी कम करने के लिए जनता को मजबूत योजना का लाभ देने का कोई रोड मैप इस बजट में नहीं है.


Advertisement

Tranding News

Get In Touch