मुंबई: -मालदीव के बहिष्कार में अब पूरा बॉलीवुड उतर आया हैं। इससे पहले क्रिकेट स्टार सुरेश रैना और इरफ़ान पठान ने प्रधानमंत्री मोदी के सपोर्ट में ट्वीट किया था और उनपर हुई टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की थी तो वही अब बॉलीवुड की दो अदाकारा शिल्पा शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिस ने भी लक्ष्यद्वीप के तारीफों के पुल बांधे हैं। दोनों ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट भी किया हैं।
श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने लिखा हैं 2024 को यात्रा और घर के नजदीक सुंदर और दर्शनीय स्थलों की खोज के लिए यादगार बनाना चाहती हूँ। मेरी सूची में सबसे ऊपर प्रकृति का स्वर्ग यानि लक्ष्वादीप द्वीप है। इस वंडरलैंड के बारे में इतना सुना है कि मैं वहां जाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती! इस तरह उन्होंने मालदीव को आइना दिखाया हैं।
अपने पोस्ट में इसी तरह शिल्पा शेट्टी में लिखा लक्षद्वीप की अद्वितीय सुंदरता ने मेरी यात्रा सूची में शीर्ष स्थान अर्जित किया है! बिल्कुल साफ पानी और शांत किनारे आपका इंतजार कर रहे हैं, जो एक अविस्मरणीय पलायन का वादा करते हैं।