January 07, 2024


ऋषभ पंत के परिवार में हुई नए सदस्‍य की एंट्री, खुद सगाई की फोटो शेयर कर दी ये गुड न्यूज

नई दिल्ली: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और विकेट किपर ऋषभ पंत के घर में नए मेहमान की एंट्री होने वाली है। इस बात की जानकारी ऋषभ पंत की बहन साक्षी ने दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर सबको चौकाकर रख दिया है। सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे हैं कि शादी कब है?

दरअसल हम बात कर रहे हैं कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी की सगाई की, जो हाल ही में संपन्न हुई है। साक्षी पंत ने अंकित चौधरी के साथ सगाई कर ली है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन ये कहा जा रहा है कि परिवार के साथ जल्द ही एक नया मेहमान जुड़ने वाला है।

बताया जा रहा है कि साक्षी और अंकित पिछले 9 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और हाल फिलहाल में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके बाद दोनों परिवारों की मर्जी से सगाई हुई। साक्षी के सगाई समारोह में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित कई नामी लोग पहुंचे थे।

बता दें कि साल 2022 में ऋषभ पंत दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए थे, जिसके बाद से वो चोट से नहीं उबर पाए हैं। हालांकि टीम इंडिया में वापसी के लिए पंत बेहद छटपटा रहे हैं और जीतोड़ मेहनत भी कर रहे हैं। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में क्रिकेट के मैदान में वापसी कर सकते हैं। आईपीएल 2024 में पंत दिल्ली की टीम का नेतृत्व करते नजर आ सकते हैं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch