March 07, 2026


पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की अवैध शराब नशे के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

आरंग। आरंग के साहू पारा में होली के दिन हुई 18 वर्षीय नीरज लोधी की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक की लहर पैदा कर दी है। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े किए।

डॉ. डहरिया ने मृतक नीरज लोधी के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मां-बाप ने अपना इकलौता चिराग खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि वे न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद करेंगे।

थाना प्रभारी को ज्ञापन: "नशे का गढ़ बनता आरंग"

परिजनों से मुलाकात करने से पूर्व, डॉ. डहरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरंग थाना पहुंचकर प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। नवीन विश्राम गृह से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए आरंग थाना पहुंचे।थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में होली के दिन हुई इस नृशंस हत्या के विरोध में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। पूर्व मंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि "आरंग क्षेत्र में अवैध गांजा, सिलोशन और शराब का कारोबार चरम पर है। गली-मोहल्लों में नशा बिक रहा है, जिसकी गिरफ्त में अब स्कूली बच्चे भी आ रहे हैं। यह सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण है।"भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए डॉ. डहरिया ने गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि सरकार की शासकीय मशीनरी पूरी तरह से ठप हो चुकी है और प्रशासन का ध्यान जनता की सुरक्षा पर नहीं है।डॉ. डहरिया ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार स्कूल बंद कर रही है, तो दूसरी तरफ युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है। नीरज की हत्या जिस तरह से लोहे के कड़े और चाकू से गोदकर की गई, उसे उन्होंने क्षेत्र की पहली और सबसे हृदय विदारक घटना बताया।

पूर्व मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि आरंग क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर तत्काल लगाम नहीं लगाई गई और कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आरंग थाने का उग्र घेराव किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में कोमल साहू,(ब्लॉक अध्यक्ष आरंग ग्रामीण) खिलावन निषाद(ब्लॉक अध्यक्ष आरंग शहर) ओम प्रकाश यादव(ब्लॉक अध्यक्ष चंदखुरी) मंगल मूर्ति अग्रवाल, पार्षद समीर गोरी,ईश्वर पटेल,दीक्षा सूरज सोनकर,शोभा साहू, सत्येंद्र चेलक,राकेश जयसवाल, पिंटू निर्मलकर,राम मोहन लोधी, सजल चंद्राकर,केके चंद्राकर, गोपाल चतुर्वेदी,हीरावन साहू, शरद जीतू गुप्ता,विजेंद्र लोधी, चंद्रकला साहू ,कुलदीप लोधी, शेखर लोधी,तुलसी पटेल, शुभांशु साहू,कन्हैया साहनी, पुरुषोत्तम धीवर,मनीष चंद्राकर, आलोक शुक्ला,सागर जोशी, सदाराम जलछत्री,आचू देवांगन, दिलीप चंद्राकर,भारती देवांगन, मंजू चंद्राकर,राजेश्वरी साहू,रानू सेन,हेमा जलछत्री,सलमा बेगम, आलोक चंद्राकर,प्रवीण सिंह, सलमान खान,मुकेश लोधी, राहुल कुर्रे,मोहन साहनी,चमन कोसले,शुभम देवांगन,गणेश बांधे एवं कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch