February 08, 2026


गौरेला पेंड्रा मरवाही : अरपा महोत्सव 10 फरवरी को, मुख्यमंत्री विषणु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 8 फरवरी 2026 : जीपीएम जिले की स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को आयोजित हो रहे जिला स्तरीय अरपा महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विषणु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय जिला प्रवास पर आगमन और अरपा महोत्सव की रुप-रेखा तथा तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी ने जिला अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में सुरक्षा व्यवस्था सहित महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई और विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में विभागीय स्टॉलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों के मनोरंजन के लिए मेला, झूला, फूड जोन आदि लगाने पर चर्चा की गई। अरपा महोत्सव हर साल की तरह इस वर्ष भी मल्टी परपज स्कूल मैदान पेण्ड्रा में आयोजित होगा।

कलेक्टर ने बताया कि अरपा महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण तथा हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत सामग्री एवं सहायता राशि का चेक वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा जिला चिकित्सालय भवन के लिए भूमि पूजन, चिकित्सालय परिसर में वृक्षा रोपण, टीबी मुक्त 51 पंचायतों और बाल विवाह मुक्त 71 पंचायतों और गौरेला एवं पेण्ड्रा 2 नगरीय निकायों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने और गरिमामय अरपा महोत्सव आयोजन के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ सहित जिला अधिकारियों ने महोत्सव स्थल पंहुच कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने महोत्सव स्थल के समीप बने हेलीपैड का भी अवलोकन किया। उन्होंने पार्किंग, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चलित शौचालय सहित संपूर्ण तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch