बिलाईगढ़ : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला ने शिक्षा सत्र 2025-26 में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम क्षेत्र में उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 93.93 प्रतिशत तथा 12वीं का परिणाम 95.31प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं में शशि साहू 92.83 प्रतिशत, भुनेश्वरी साहू 92.66 प्रतिशत, त्रिलोक कुमार 83.16 प्रतिशत अर्जित किए तथा कक्षा 12 वीं में सुमन डडसेना विज्ञान 90.4 प्रतिशत, सरिता पटेल 90.2 प्रतिशत, तोषण कुमारी कला 89.2 प्रतिशत प्राप्त किये।विद्यार्थियों तथा पालकों एवं शिक्षकों में विद्यार्थियों की सफलता की खुशियाँ दिखाई दी।विद्यार्थियों के निष्ठा,लगन, समय नियोजन एवं मेहनत से सभी को अच्छे अंक प्राप्त हुए। उनके इस सफलता पर संस्था प्राचार्य हरेंद्र कुमार शांडिल्य, वरिष्ठ व्याख्याता रामसहाय डडसेना, भारतराम बंजारे, श्याम लाल नवरत्न, देवेंद्र कुमार राकेश, सालिक राम साहू, मदनलाल तोमर, लीलेश कुमार राजेश, महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, सुनीता चतुर्वेदी, जीवन लाल नवरत्न संकुल समन्वयक, भूपेन्द्र कुमार डडसेना, नरेंद्र कुमार सोनी सोहन लाल डडसेना, सुरेशकुमार रात्रे, निर्मल कुमार खूटे, शिवकुमारी महिनांगे, रामचंद पटेल घनश्याम नागेश, कुसुमलता ठाकुर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उन सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।