May 02, 2026


5वी एवं 8वी बोर्ड परीक्षा में जिले की प्रवीण्य सूची में गांधी स्कूल के नौ विद्यार्थी शामिल

आरंग :  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांचवी और आठवीं की केंद्रीयकृत परीक्षाओं की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची जारी कर दी गई है।इसमें गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल आरंग के पूर्व माध्यमिक परीक्षा में कक्षा आठवीं की छात्रा प्रज्ञा साहू ने 97.17% अंक अर्जित कर पूरे रायपुर जिले में आठवां एवं लावण्या चौहान ने 97.00% के साथ नव्वा स्थान प्राप्त किया है।

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक परीक्षाओं में इस विद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने जिला स्तर की प्रवीण्य सूची में स्थान बनाकर नगर और आरंग ब्लाक को गौरवान्वित किया है। कक्षा  पांचवीं के जिला स्तर की प्रवीण्य सूची में विद्यालय की छात्रा फाल्गुनी  साहू 98 % को तीसरा, संयुक्त रूप से नीतिका चौहान एवं पुष्पांजलि वर्मा 97.50 % अंकों से पांचवे स्थान पर साथ रहे, अभिनव यादव 96 % को आठवां, वंश चंद्राकार 95.50% को नव्वा एवं संयुक्त रूप से आयुष्मान गुप्ता एवं हर्षिता साहू 95 % अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहे ।

इस वर्ष कक्षा 5वी में 83 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिनमें 78 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। 24 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए जिनमें ईश्वर प्रसाद लोधी 94.50%,गायत्री चौधरी 93.50%,दक्ष साहू 93.50%,मितांशु लाखे 93.50%,

सौम्या चंद्राकर 93.00%,

शिवांश जायसवाल 92.50%,

भेविका चंद्राकर 92.50%,

छनक साहू 91.50%,हर्षित साहू 91.50%,यशिका दास 91.50%,हर्षित साहू 91.00%,

नक्ष यादव 91.00%,छाया साहू 90.00%,हिमांशी नामदेव 90.00%,*जयश्री निषाद 90.00%,नीलम देवांगन 90.00%,सौरभ निषाद 90.00% अंक प्राप्त किए।

कक्षा 8वीं में इस वर्ष 81 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिनमें 69 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए जिनमें

चंचल यादव 95.83%,अक्षय कुर्रे 95.50%,रुद्रप्रताप लोधी 93.33%,हर्षित यादव 93.00%,शेख एशितियाक 91.50%,कान्हा चंद्राकर 91.33%,कशिश देवांगन 91.17%,निहाल गुप्ता 91.00% अंक प्राप्त किए।

उल्लेखनीय है कि गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का बोर्ड परीक्षाओं में शानदार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। विद्यालय के संचालक यशवंत चतुर्वेदी ने इस विद्यालय की इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी है।

आरंग के विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने जिले की प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को आरंग विकासखंड का नाम रोशन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch