February 02, 2024


कलेक्टर संजय अग्रवाल से हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप विजेता खिलाड़ी सांईका साहू ने की सौंजन्य भेंट

कलेक्टर अग्रवाल ने सांईका साहू को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएं दी






राजनांदगांव :  कलेक्टर  संजय अग्रवाल से आज कलेक्टोरेट में हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप विजेता खिलाड़ी सांईका साहू ने सौंजन्य भेंट की। कलेक्टर  अग्रवाल ने  सांईका साहू को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर ने कहा कि आगे भी इसी तरह उपलब्धियांं हासिल करें और सफलता के नये आयाम स्थापित करें।

गौरतलब है कि हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप विजेता खिलाड़ी सांईका साहू शहर के कला- संस्कृति व पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले अंकालू साहू एवं  किरण साहू की सुपुत्री है। थाईलैण्ड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए चयनित की गई है। हॉकी के अलावा फ्लोर बॉल, थ्रो बाल, बास्केट बॉल, दौड़, रिलेरेस, खो-खो, शार्ट पुट खेल सहित अन्य खेलों में बेहतर दखल रखने वाली सांईका को दिल्ली के चैम्पियनशिप में ट्राफी देकर सम्मान किया गया। फ्लोर बॉल खिलाड़ी सुश्री सांईका ने 16वें नेशनल फ्लोर बाल में ग्वालियर यूनिवर्सिटी में कैप्टन टीम से सम्मानित हो चुकी है। वहीं नागपुर में आयोजित फ्लोरबॉल में हरियाणा की टीम से खेलते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसी तरह देहरादून में आयोजित 14 वें नेशनल फ्लोर बाल में वाइस कैप्टन टीम चुनी गई।

 सांईका शहर में आयोजित फस्र्ट हॉकी इंडिया जूनियर वूमन वेस्ट गेम में चैम्पियनशिप खेल चुकी है। सांईका राजनांदगांव में फ्लोर बॉल की कैप्टन रह चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने जशपुर में सन 2019 में आयोजित प्रादेशिक स्कूल गेम हॉकी में प्रथम स्थान व बिलासपुर में आयोजित सन 20-22  में वह स्टेट लेवल स्कूल गेम में थर्ड स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्कूली खेलों में अपने खेल का सर्वश्रेष्ठ एवं बेहतर प्रदर्शन किया है।  


Advertisement

Tranding News

Get In Touch