October 19, 2025


काम के बीच नहीं मिला रंगोली बनाने का टाइम, तो लास्ट मिनट बनाएं ये डिजाइन

रोशनी का पर्व दीवाली हर साल धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल 20 अक्टूबर को यह त्योहार मनाया जा रहा है। दीपोत्सव का यह पर्व 5 दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी तैयारियां महीनों पहे ही शुरू हो जाती है। इस दौरान धन की देवी माता लक्ष्मी और भगनाव गणेश भी पूजा की जाती है। साथ ही लक्ष्मी-गणेश के स्वागत के लिए लोग अपने घरों की सफाई और साज-सज्जा भी करते हैं।

दीवाली के मौके लोग अपने घरों में लाइट्स और दीए जलाते हैं। साथ ही रंगोली बनाकर देवी लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। हालांकि, काम के बीच में अक्सर रंगोली बनाने का समय नहीं मिल जाता है। अगर आप इन लोगों में से हैं, तो परेशान न हों। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसी ही मिनिमल रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, तो दिखने में बेहद खूबसूरत और बनाने में काफी आसान होती है। फोटोज में देखें ऐसी ही कुछ रंगोली डिजाइन-

डिजाइन-1 

 

rangoli-1

अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, तो सुंदर भी हो और बनाने में आसान भी, तो यह डिजाइन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। कमल के फूलों वाली यह डिजाइन आपके आंगन की शोभा बढ़ा देगी और कम समय में बनकर यह तैयार भी हो जाएगी। आप चाहें, तो अपनी पसंद के रंगों से भी इसे बना सकते हैं।

डिजाइन-2

rangoli-2

दीवाली के मौके पर दीपों से बनी रंगोली भी काफी अच्छी लगती है। ऐसे में झटपट बनने वाली इस डिजाइन को आप दीवाली के लिए आसानी से बना सकते हैं। दीयों और फूलों की बनी इन रंगोली का बनाना काफी आसान है। साथ ही यह देखने  में भी काफी अच्छी लगती है।

डिजाइन-3

rangoli-3

दीवाली के मौके पर अगर आप कुछ ट्रेडिशनल बनाना चाहते हैं, तो रंगोली की यह डिजाइन आपके लिए बिल्कुल सही रहेगी। गोलाकार डिजाइन वाली यह रंगोली दीवाली के मौके पर आपके घर-आंगम भी रौनक बढ़ाएगी। साथ ही इसे बनाने में आपको न ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही ज्यादा समय। 

डिजाइन-4

rangoli-4

रंगोली की यह डिजाइन कई लोगों को बेहद पसंद आती है। यह न सिर्फ आपके आंगन को ट्रेडिशनल लुक देगी, बल्कि इसे बनाने के लिए बाद आपके घर भी सुंदरता भी बढ़ जाएगी। इसे बनाना थोड़ा-सा मुश्किल है, लेकिन आप इस आराम से बना सकते हैं। 

डिजाइन-5

rangoli

अगर आप भी ज्यादा कुछ करने का बिल्कुल भी समय नहीं है, तो रंगोली की यह डिजाइन आपके लिए सही रहेगी। इसे बनाने के लिए आपको बस सिंपल 8 पंखूड़ी वाला फूल बनाना होगा। इसके बाद अलग-अलग पंखूड़ी पर अलग रंग भरकर आप इसकी खूबसूरती निखार सकते हैं।  

 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch