राजनांदगांव : राजनांदगांव के डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम बम्हनीभांठा में एक पंच के द्वारा पेड़ों की अवैध कटाई करवा कर बेचने का मामला सामने आया है। बम्हनीभांठा के पंच जीवन लाल साहू द्वारा अरसीटोला-टप्पा मुख्य मार्ग में लगे करीब 2 दर्जन पेड़ों को कटवा कर बेच दिया गया। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के पास शिकायत भी की गई है। डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम बम्हनीभांठा में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सड़क के किनारे लगे पेड़ों को कटवा कर कौड़ियों के दाम में रोहित दास मानिकपुरी को दे दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाने और पंच जीवन लाल ने पंचायत के नाम पर हजारों रुपये गबन कर लिया है।

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित सड़क के किनारे लगे पेड़ों को काटने के लिए विभाग की अनुमति भी आवश्यक होती है। इसके अलावा राजस्व विभाग को भी सूचना देना जरूरी है, लेकिन पंच ने सभी नियमों को ताक पर रखकर करीब आधे किलोमीटर सड़क के किनारे लगे पेड़ों को कटवाकर बेच दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ सभी ग्रामीणों की धरोहर है, जिसे बेचकर पंच अपनी जेब भर रहा है। इस संबन्ध में कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से भी शिकायत की गई है। इस संबन्ध में जब पंच का कहना है कि गांव में मुनादी करके पेड़ों की नीलामी की गई है और राशि पंचायत में जमा कर दिया गया है। वहीं ग्राम पंचायत के सचिव का कहना है कि पंचायत में कोई भी राशि जमा नहीं की गई है, पंच को टैक्स वसूलने के लिए जो रसीद दी गई थी, उस रसीद पर उसने गांव के पेड़ बेच दिए हैं। मैनें अपने उच्च अधिकारियों को मौखिक रूप से इसकी शिकायत भी की है।
बाइट-1-- धनसाय साहू, ग्रामीण
बाइट-2-- जीवन लाल साहू,पंच
पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित सड़क के किनारे लगे पेड़ों को काटने के लिए विभाग की अनुमति भी आवश्यक होती है। इसके अलावा राजस्व विभाग को भी सूचना देना जरूरी है, लेकिन पंच ने सभी नियमों को ताक पर रखकर करीब आधे किलोमीटर सड़क के किनारे लगे पेड़ों को कटवाकर बेच दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बहरहाल देखना होगा कि प्रशासन कब तक दोषियों पर कार्रवाई करता है।