किरन्दुल: किरंदुल भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते रविवार शाम 05:40 बजे विपक्षियों के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया।मोर्चा की स्थानीय पदाधिकारियों ने बताया कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन विपक्ष ने इसे जानबूझकर रोक दिया।इससे पूरे देश में महिलाओं के सशक्तिकरण की भावना को ठेस पहुंची है।प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और कहा कि विपक्ष की इस हरकत से महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ हुआ हैं। उन्होंने पूरे देश में चल रहे विरोध के क्रम में किरंदुल स्तर पर यह प्रदर्शन आयोजित किया।पृष्ठभूमि
हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (संविधान संशोधन बिल) पास नहीं हो सका।भाजपा और समर्थक संगठनों का आरोप है कि कांग्रेस व INDIA गठबंधन ने बिल को डीलिमिटेशन (जनसंख्या के आधार पर सीटों के पुनर्निर्धारण) से जोड़कर अड़ंगा लगाया।इस बिल के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने का प्रावधान था,जिसे कई वर्षों से महिलाओं का लंबित मांग माना जा रहा था।
इस असफलता के बाद देश के कई राज्यों में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कहीं राहुल गांधी, कहीं अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया है। किरंदुल का यह कार्यक्रम उसी राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा हैं।