तुमगांव : विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,करणी कृपा उद्योग हटाओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान करणी कृपा उद्योग को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं, हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 697 वें दिन किसानी के व्यस्तता के बाद भी दर्जनों गाँव के सैकड़ों किसान,महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह के 697 दिन सत्याग्रह स्थल हाईवे कौवाझर बुढादेव शिव मंदिर में पूजा अर्चना भजन सत्याग्रह के साथ किसान भंडारा आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद,किसान मोर्चा के प्रदेश नेता वेगेद्र सोनवेर,प्रसिद्ध रामायणी नंदकुमार साहू,प्रदेश किसान नेता छन्नू साहू,रघुनंदन साहू,श्यामू राम सेन उपस्थित थे।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर, रामलाल विश्वकर्मा,बोधन यादव,कुमार बरिहा,धर्मेंद्र यादव,दौलत,भानु पटेल, अगर सिंह दीवान,रूप सिंह निषाद, शत्रुघ्न साहू,अवध साहू,अरविंद दीवान शत्रुघ्न वैष्णव,बैशाखू सिन्हा आदि ने किया।
आज अखंड सत्याग्रह को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद,वेगेंद्र सोनवेर, छन्नू साहू,आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,किसान नेता लीलाधर पटेल,तोषण सिन्हा,हेमसागर पटेल, दिनेश यादव,नाथूराम सिन्हा,महिला किसान नेत्री राधाबाई सिन्हा,डिगेश्वरी चंद्राकर,श्यामबाई ध्रुव,रमशिला पटेल कुलेश्वरी यादव,टिकेश्वरी ध्रुव,सरस्वती वैष्णव,गनेशिया ललित साहू आदि ने संबोधित किया।सत्याग्रह में शामिल सत्याग्रहीयों को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है हर पर्व की तरह आज हाईवे स्थित कौवाझर बुढादेव शिव मंदिर सत्याग्रह स्थल पर किसान भंडारा आयोजित किया गया है।जिसके लिए सभी को बधाई देता हूँ।छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ही एकमात्र किसानों का प्रतिनिधि संगठन है जो किसनों के हक और अधिकार के लिए सतत लड़ाई लड़ रहा है।गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के विरोध में चल रहे इस लड़ाई में सत्याग्रही किसानों की अर्थात सत्य की जीत होकर ही रहेगा। प्रदेश किसान नेता वेगेद्र सोनवेर ने कहा कि यह किसान आंदोलन महासमुंद छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में इतिहास रचने का काम किया है।इस किसान आंदोलन में किसनों का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा।किसनों की जीत होकर ही रहेगा।
प्रदेश किसान नेता छन्नू साहू ने कविता पाठ कर अपने ओजस्वी नारों से सत्याग्रह स्थल को गुंजायमान कर दिया।राज्य आंदोलन कारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने हाईवे कौवाझर बुढादेव शिव मंदिर सत्याग्रह स्थल में पूजा अर्चना सत्याग्रह के साथ किसान भंडारा के सफल आयोजन पर सभी सत्याग्रही किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जीवनदायिनी कोडार बांध का पानी हम किसानों का करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य किसी भी उद्योग को लेने नहीं देंगे।नेशनल हाईवे की भूमि,शासकीय भूमि,सिंचाई विभाग का नहर नाली,किसनों की भूमि, निस्तारी नाला पर करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का कब्जा हटाना होगा।सत्याग्रह को किसान नेता हेमसागर पटेल,रूप सिंह निषाद, शत्रुघ्न बैरागी,दिनेश यादव,लीलाधर पटेल महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा,डिगेश्वरी चंद्राकर, श्याम बाई ध्रुव, गणेशीय ध्रुव,रामशिला पटेल,सरस्वती वैष्णव,टूकेश्वरी ध्रुव आदि ने भी संबोधित किया।