July 28, 2026


समाधान ऐप से किरायेदार सत्यापन के लिए केसीजी पुलिस का विशेष अभियान

खैरागढ़ :- जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से केसीजी पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस टीम के निर्देशन में विगत एक सप्ताह से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 'समाधान ऐप' के माध्यम से किरायेदारों का सत्यापन कार्य व्यापक स्तर पर जारी है।

घर-घर और प्रतिष्ठानों तक पहुंच रही पुलिस

अभियान के तहत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार आम नागरिकों, मकान मालिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों और कार्यालय संचालकों से सीधा संपर्क साध रहे हैं। पुलिस टीम नागरिकों को किरायेदार सत्यापन का महत्व समझा रही है और 'समाधान ऐप' का उपयोग कर सत्यापन की आसान प्रक्रिया की जानकारी दे रही है।

संदिग्धों पर नजर और सुरक्षा का आधार

पुलिस का मानना है कि किरायेदारों का सत्यापन कराने से न केवल संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की पहचान में आसानी होती है, बल्कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल भी निर्मित होता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्होंने अपना मकान, दुकान, गोदाम या कोई भी परिसर किराये पर दिया है, तो वहां रहने या काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य कराएं।

इसके साथ ही पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में देने का आग्रह किया है।

केसीजी पुलिस का संदेश:

"अपने किरायेदार का सत्यापन अवश्य कराएं। आपका सहयोग – हमारी सुरक्षा। सुरक्षित समाज, सुरक्षित भविष्य।"


Advertisement

Tranding News

Get In Touch