January 22, 2024


जय श्री राम के नाम से गूंजा कोपरा नगर बच्चे भी राम के रूप में

गरियाबंद  : प्रभु राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आज पूरा कोपरा नगर राम मय हो गया। इस अवसर पर नगर के सभी चौक चौराहों को भगवा ध्वज एवं तोरण से सुसज्जित किया गया था।वहीं कल से सभी मुख्य मंदिर में भजन कीर्तन से गुंज रह हैं।इसके साथ ही आज जगह-जगह मानस मंडलियों द्वारा राम चरित मानस का पाठ किया जा रहा था।आज सुबह से ही राज जानकी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। आस्था और उल्लास के साथ स्कूली बच्चें, गायत्री परिवार,सभी धर्म प्रेमी जय श्री राम के नारा लगाते हुए दिखे।कल भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गयी थी।श्रीराम के जय कारे के बीच प्रभु राम के वेश में सामर्थ गोस्वामी वेशभुषा धारण किए थे।आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे। साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं ने भी परंपरागत पीले वस्त्र धारण करके मन्दिर पहुंच थे।नगर में जगह-जगह,वह चौंक में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अयोध्या से सीधे प्रसारण की व्यवस्था से भक्त गण आनंद ले रहे थे।

जहां इस धार्मिक एतिहासिक क्षंण का साक्षी बनने के लिए राम भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।राम जानकी मंदिर प्रागंण को भी रंगोली से सजाया गया था।साथ ही मन्दिर परिसर पर क्रम से रामचरित मानस का पाठ किया गया।नागरिकों ने रामलला प्राणं प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में घर-घर दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया।इस अवसर पर मां शीतला मंदिर,महामाया मंदिर, गड़ाही माता मंदिर,हनुमान मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।सभी धर्म प्रेमी जय श्री राम बोलते दिखे।कोपरा नगर राम मय से भरा रहा।विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के द्वारा मन्दिर परिसर में भोग भंडारा किया गया था।मंदिर परिसर को भी जय श्री राम के नामों पर दीपक जलाकर सजाया गया था।इस अवसर पर पंडित उपकार शुक्ला,कमलेश साहू,नारायण साहू,रूपनारायण साहू,मनोज साहू,ऐला राम साहू,रामराज साहू,गिरधारी साहू आदि।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch